हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां, पुलिस को नहीं दिखते स्टंट करने और नियम तोड़ने वाले, वीडियो वायरल होने पर ही कार्रवाई

copyright

हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां, पुलिस को नहीं दिखते स्टंट करने और नियम तोड़ने वाले, वीडियो वायरल होने पर ही कार्रवाई




बिलासपुर। शहर की सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए स्टंट किया जा रहा और यह पुलिस वालों को नजर नहीं आता। हाईकोर्ट के निर्देशों का भी असर नहीं हो रहा है। अब एक युवती का चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर शैम्पेन की बोतल लहराते हुए स्टंट करने का वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस पेट्रोलिंग और ट्रैफिक मॉनिटरिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तेज रफ्तार आर्टिका कार सड़क पर दौड़ती रही, युवती सनरूफ से बाहर निकलकर रील शूट कराती रही, लेकिन कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई। वीडियो में खुलेआम सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। सवाल सिर्फ स्टंटबाजी का नहीं, बल्कि उस सिस्टम का भी है जो शहर के चौराहों पर चालान अभियान चलाने का दावा करता है, लेकिन हाईवे पर चल रहे इस खतरनाक खेल को रोक नहीं पाया।

मामला थाना कोनी क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी धर्मेंद्र सूर्यवंशी निवासी सेंदरी ने थाना कोनी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 24 मई 2026 की रात लगभग 11:10 बजे से 25 मई की रात 12:30 बजे के बीच मौहारपारा निरतू रतनपुर-रायपुर रोड पर एक आर्टिका कार क्रमांक CG 10 CD 1416 का चालक वाहन को तेज और लापरवाहीपूर्वक चला रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार चालक कार की छत के ऊपर युवती को बैठाकर स्टंटबाजी कर रहा था। इस दौरान युवती की जान जोखिम में थी, वहीं सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के साथ भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।

शिकायत के आधार पर कोनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 263/2026 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9