copyright

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में अक्षय तृतीया पर कन्यादान महायज्ञ में हुए सम्मिलित एवं जनदर्शन में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए



केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू बिलासपुर में अक्षय तृतीया पर कन्यादान महायज्ञ में हुए सम्मिलित एवं जनदर्शन में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए





आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने बिलासपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एवं सामाजिक आयोजन में सहभागिता कर आमजन से संवाद स्थापित किया तथा समाजिक सरोकारों को सुदृढ़ करने पर बल दिया।


इस क्रम में  साहू ने बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


इसके पश्चात  साहू ने मध्यनगरी चौक स्थित अग्रसेन भवन में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा आयोजित कन्यादान महायज्ञ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।


श्री साहू ने कहा कि ऐसे पुनीत आयोजन समाज में सेवा, सहयोग एवं सादगीपूर्ण संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ऐसे आयोजनों में सहभागिता कर सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9