copyright

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मेधावी विद्यार्थियों को दी बधाई,अंशुल शर्मा से पसंदीदा मिठाई ‘सोनपापड़ी’ के साथ मुलाकात का किया वादा

 



आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


मंत्री  साहू ने कहा कि 12वीं बोर्ड परीक्षा में बलौदाबाजार के जिज्ञासु वर्मा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करना तथा बेमेतरा की ओमनी वर्मा एवं रायगढ़ के कृष महंत का शीर्ष स्थानों पर रहना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इसी प्रकार 10वीं बोर्ड परीक्षा में महासमुंद की संध्या नायक, परीरानी प्रधान एवं मुंगेली के अंशुल शर्मा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत सराहनीय उपलब्धि है।


इस अवसर पर श्री साहू ने मुंगेली के अंशुल शर्मा से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें विशेष रूप से बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अंशुल से शीघ्र मुलाकात कर उनकी पसंदीदा मिठाई ‘सोनपापड़ी’ के साथ सफलता का उत्सव मनाने का भी वादा किया।


उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम, लगन और समर्पण से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9