copyright

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रायपुर में ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ में मातृशक्ति के सम्मान एवं अधिकार सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनजागरूकता पर दिया बल

 



आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रायपुर में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ में सहभागिता कर महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।




यह पदयात्रा रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान श्री साहू ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।


उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल एक विधायी प्रावधान नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने इस विषय पर कुछ राजनीतिक दलों के विरोध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान जैसे मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लिया जाना चाहिए।


श्री साहू ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की माताएं एवं बहनें सजग हैं और वे समय आने पर अपने अधिकारों एवं सम्मान के पक्ष में उचित निर्णय अवश्य लेंगी।


उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे एक समावेशी एवं सशक्त समाज का निर्माण सुनिश्चित हो सके।


*जनदर्शन के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर*


आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना।


श्री साहू ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9