बिलासपुर। अग्रवाल महिला समिति के द्वारा अग्रसेन भवन में एक साथ 600 महिलाओं के बीच म्यूजिकल हौजी का खेल खेला गया एवं इस मनोरंजन मनोरंजन वाले खेल में जीतने वाली 85 महिलाओं को चांदी के सिक्के तथा चांदी के गिलास आकर्षक उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने वाली महिलाओं को भी चांदी के गिलास एवं सिक्कों का उपहार दिया गया। समाज के बच्चों को मिलाकर अग्रसेन भवन में आज 800 महिलाओं की उपस्थिति में लगभग 5 घंटे तक गीत संगीत का आनंद भी लिया। अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी को सम्मानित भी किया गया। अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सचिव सुनील सोथालिया, अनिल अग्रवाल, नवयुवक अग्रवाल समिति के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल,कपिल जाजोदिया, नितिन बेरीवाल, सौरभ अग्रवाल अनन्य बजाज ,मनीष अग्रवाल का श्रीफल एवं साल से महिला समिति की अध्यक्ष रंजना अग्रवाल , सचिव वंदना जाजोदिया ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने कहा है कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर 15 दिनों से चल रहे अनेक आयोजन में अग्रवाल समाज की महिलाओं की भागीदारी रही है। महिलाओं के बिना अग्रवाल समाज का इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं था। अग्रवाल महिला समिति ने बहुत अच्छा आयोजन किया है। और आज 1 मंच पर 800 से अधिक महिलाओं को एकत्र कर महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया है। महिलाओं के दम पर ही अग्रसेन जयंती समारोह पर समाज के द्वारा अनेक आयोजन किया जा रहे हैं। जिसमें महिलाओं तथा युवाओं की बड़ी भागीदारी है।
अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष रंजना अग्रवाल ने समाज की महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज का म्यूजिकल हौजी,अग्रवाल महिला समिति के लिए बहुत बड़ा कार्यक्रम है इसमें 600 महिलाएं ने अपनी शिरकत की है और कार्यक्रम का आनंद भी लिया है। 200 बच्चे हैं लगभग 800 महिलाओं बच्चों की उपस्थिति रही है । आज के कार्यक्रम में अतिथि के रूपमें अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, अग्रसेन जयंती अग्रसेन जयंती समारोह के अध्यक्ष नवयुवक समिति के अध्यक्ष व सचिव को सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर अग्रवाल समाज की महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में आयोजन कर्ता के रूप में आशा अग्रवाल ,चंद्रकला अग्रवाल, नीतू अग्रवाल ,बृज लता अग्रवाल ,लता झाझरिया, सुनीता अग्रवाल, पूनम राजेश अग्रवाल, रेखा सिंघानिया का योगदान रहा।
अग्रवाल महिला समिति के कार्यक्रम में पदाधिकारी विनीता केजरीवाल, मधु बागड़िया ,सीमा गर्ग ,निशा मोदी ,प्रियंका अग्रवाल, खुशबू बुधिया ,सीमा अग्रवाल, तान्या जाजोदिया ,रेखा गोयल ,प्रीति मित्तल, पूनम अग्रवाल ,रितु बुधिया का महत्वपूर्ण योगदानरहा। रायपुर तथा अन्य स्थानों से अग्रवाल समाज के पदाधिकारी आज के कार्यक्रम में पहुंची थी। दूसरा कार्यक्रम कक्षा पांचवी से 12वीं तक के बच्चों के लिए था। दी आर्ट ऑफ स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता में आज अनेक बच्चों ने भाग लिया। अग्रसेन भवनमें आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में आयोजन कर्ता के रूप में अश्विन जाजोदिया स्वप्निल मोदी, वैभव मोदी का योगदान रहा। कक्षा पांचवी से 12वीं तक केलिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था बच्चों की इस कला को सभी ने सराहा।