Bilaspur.केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाई खुशियां ।
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए दिन-रात एक करने वाले दिल्ली बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाऔर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हार्दिक बधाई देता हूं.। दिल्ली चुनाव में मोदी जी का मैजिक चला है अब उनके नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।
उन्होंने कहा कि आज दिल्ली सहित पुरे देशवासियों के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। यह चुनाव एक संदेश है - दिल्ली में अब बदलाव आएगा। यह नयी राजनीति की शुरुआत है। भ्रष्टाचार को कोई भी जगह नहीं मिलेगी। हम अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे ताकि दिल्लीवासियों का हर सपना सच होगा।
*दिल्ली चुनाव में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू को अहम जिम्मेदारी मिली थी*
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने दिल्ली के चार विधानसभा में चुनाव प्रचार किये थे जहां चारों विधानसभा के प्रत्याशी को विजय मिली।इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी दिल्ली कार्यालय में बड़ी सभा किये थें।
श्री तोखन साहू जी ने अपने दिल्ली स्थित निवास पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेश शुक्ला के साथ दिल्ली विधानसभा के सभी विधानसभा के युवा मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक किये थे । प्रभार सीटों के म्घर-घर जाकर प्रचार करने सहित कई छोटी और बड़ी सभाएँ कीं थी। झारखंड के बाद दिल्ली में भी केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के मेहनत का परिणाम पार्टी को मिला है
इन चार विधानसभा में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू को जिम्मेदार मिला था जहां पार्टी को विजय मिली है।
मॉडल टाउन से - भारतीय जनता पार्टी से श्री अशोक गोयल 13415 वोट से जीते हैं।
संगम विहार से श्री चंदन कुमार चौधरी ने 344 वोटो से जीते हैं।
मुंडका सीट से श्री गजेंद्र द्राल ने 10550 मत से जीते हैं
नई दिल्ली सीट से प्रवेश साहिब सिंह 4089 वोटो से जीते हैं।