Bilaspur. बिलासपुर 25 फरवरी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने अपने क्षेत्र के ग्यारह जनपद सदस्य की जीत पर सभी को बधाई दी है। कौशिक ने भाजपा को जिताने क्षेत्र का लगातार दौरा किया। मोदी और विष्णु सरकार की योजना के शतप्रतिशत लागू होने का भरोसा लोगो को दिलाया।
जबकि मस्तूरी तखतपुर बेलतरा में भाजपा का कमजोर प्रदर्शन रहा, लेकिन धरम लाल कौशिक में पार्टी के प्रत्याशी के साथ तालमेल करकर भाजपा को जीत दिलाई, बाकी विधानसभा की अपेक्षा बिल्हा में धरम लाल कौशिक ने कार्यकर्ता के साथ मिलकर पार्टी जीत दिलाई है।इनमें राम कुमार कौशिक, श्याम बर्मन, संजय ध्रुव, प्रतिमा सौरभ कौशिक, नेहा भारती, राधिका जोगी, मनोज यादव, रजनी लव श्रीवास, राजकुमार साहू, श्रीमती जनक नंदनी कोशले, नरेश साहू सभी जनपद सदस्य शामिल हैं।