उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण,जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण,जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा

 





बिलासपुर.उप मुख्यमंत्री अरुण साव 23 सितम्बर को अपने कांकेर और चारामा प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगें। वे कांकेर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। 





उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री  अरुण साव 23 सितम्बर को सवेरे नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे। वे कांकेर में सवेरे 11 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे कांकेर के नरहरदेव स्कूल में बंसल न्यूज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।





उप मुख्यमंत्री  साव शाम चार बजे कांकेर से चारामा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे चारामा में शाम साढ़े चार बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के अनावरण के बाद जल जीवन मिशन के अंतर्गत 'हर घर जल' प्रमाणित योजनाओं तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। श्री साव शाम साढ़े पांच बजे चारामा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम सात बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9