आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने ‘पर्वत मंथन’ सम्मेलन में हिमालयी शहरों के सुरक्षित एवं सतत विकास पर दिया जोर, ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ के विजेताओं को किया सम्मानित; हरिद्वार महाकुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए भ्रमण पर जताई सहमति, अरपा नदी के पुनर्जीवन हेतु विशेषज्ञों को बिलासपुर आने का दिया आमंत्रण
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने ‘पर्वत मंथन’ सम्मेलन में हिमालयी शहरों के सुरक्षित एवं सतत विकास पर दिया जोर, ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ के विजेताओं को किया सम्मानित; हरिद्वार महाकुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए भ्रमण पर जताई सहमति, अरपा नदी के पुनर्जीवन हेतु विशेषज्ञों को बिलासपुर आने का दिया आमंत्रण


देहरादून, 17 नवंबर 2026। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज देहरादून में आयोजित ‘पर्वत मंथन’ क्षेत्रीय सम्मेलन में सहभागिता की तथा ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ के विजेताओं एवं प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने हिमालयी एवं पर्वतीय शहरों के सुरक्षित, समावेशी और सतत विकास के लिए दूरदर्शी शहरी नियोजन की आवश्यकता पर बल दिया।





अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘विकास भी और विरासत भी’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। पर्वतीय शहरों के विकास में जल सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, आपदा-संरोधी बुनियादी ढाँचा, पर्यावरणीय संतुलन और शहरों की वहन क्षमता को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय निकायों के संस्थागत एवं वित्तीय सशक्तिकरण तथा स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।





उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0, अमृत 2.0, पर्वतीय राज्यों के लिए ₹1,000 करोड़ का ‘हिल एंड हिमालयन सिटीज फोकस्ड फंड’ तथा ‘अर्बन चैलेंज फंड’ जैसी पहलें पर्वतीय शहरों के विकास को नई गति प्रदान करेंगी। उन्होंने युवाओं के नवाचार और तकनीकी समाधानों को विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।


हरिद्वार महाकुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे श्री साहू


सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड शासन के शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने श्री साहू से वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजन से पूर्व एवं आयोजन के दौरान भ्रमण करने का अनुरोध किया। श्री साहू ने इस अनुरोध पर सहमति व्यक्त की।


अर्पा नदी के पुनर्जीवन के लिए विशेषज्ञों को बिलासपुर आने का आमंत्रण


श्री साहू ने सम्मेलन में उपस्थित विषय विशेषज्ञों एवं शहरी विकास के विशेषज्ञों से बिलासपुर आने का आग्रह किया। उन्होंने उनसे अर्पा नदी के पुनर्जीवन, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए स्थल का अध्ययन कर व्यावहारिक सुझाव देने का अनुरोध किया, ताकि विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीक के माध्यम से नदी के पुनर्जीवन की दिशा में प्रभावी पहल की जा सके।


श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘पर्वत मंथन’ सम्मेलन का विचार-विमर्श हिमालयी एवं पर्वतीय शहरों के सुरक्षित, स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल विकास के लिए नई दिशा प्रदान करेगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9