आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों में NDA की निर्णायक जीत पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने दी बधाई, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में शहरी विकास को मिलेगी नई गति, प्रदेश में साकार होगा विकास का ट्रिपल इंजन मॉडल
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों में NDA की निर्णायक जीत पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने दी बधाई, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में शहरी विकास को मिलेगी नई गति, प्रदेश में साकार होगा विकास का ट्रिपल इंजन मॉडल

 


नई दिल्ली, 04 नवंबर 2026.

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की निर्णायक जीत पर बधाई दी है


 

NDA ने नगर निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। महापौर, अध्यक्ष और वार्ड स्तर के चुनावों में भी सत्तारूढ़ गठबंधन ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।


चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री साहू ने कहा, “ये चुनाव परिणाम NDA के नेतृत्व वाली सरकार और उसकी विकास के प्रति प्रतिबद्धता पर जनता के विश्वास एवं भरोसे को दर्शाते हैं। यह जनादेश प्रगतिशील, आधुनिक और विकसित शहरी केंद्रों के निर्माण के प्रति जनता की आकांक्षाओं को नई मजबूती प्रदान करता है।”


उल्लेखनीय है कि श्री साहू ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में चुनावी रैलियों और जनसभाओं में भाग लेकर NDA के महापौर पद के प्रत्याशियों एवं गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने जनता से शहरी परिवर्तन और समग्र विकास के NDA के विजन को समर्थन देने की अपील की थी।


गठबंधन के विकास एजेंडे पर विश्वास व्यक्त करते हुए श्री साहू ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सशक्त नेतृत्व, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू की दूरदर्शी सोच और शहरी स्थानीय निकायों में NDA के नेतृत्व वाला प्रशासन मिलकर प्रदेश के शहरों में विकास का ट्रिपल इंजन स्थापित करेंगे।


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह जनादेश आंध्र प्रदेश के शहरों में आधुनिक शहरी बुनियादी ढांचे के विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं, सतत विकास और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के प्रयासों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9