गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर खालसा गतका टीम के बच्चों ने दिखाया अद्भुत साहस, अतिथियों ने की सराहना
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर खालसा गतका टीम के बच्चों ने दिखाया अद्भुत साहस, अतिथियों ने की सराहना

 




 सिख समाज में धन गुरु नानक देव जी महाराज जी के प्रकाश 

   पूरब के उपलक्ष्य में खालसा गतका टीम के बच्चों ने गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी एवं सुखमनी साहिब सर्कल के सहयोग से चकरभट्टा नगर कीर्तन में गतका का शानदार प्रदर्शन किया ।साथ ही साइंस स्टेडियम में 20-26 नवंबर तक तक चल रहे स्वदेशी मेले में भी खालसा गतका टीम के बच्चों द्वारा शानदार एवं रोमांचक गतका प्रदर्शन किया गया।








इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर से अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं खालसा गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही बिलासपुर से अल्पसंख्यक मंडल मोर्चा के अध्यक्ष सरदार अमोलक सिंह सलूजा एवं जसवीर सिंह गाँधी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

गतका टीम के बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, साहस, अनुशासन एवं पारंपरिक सिख युद्धकला का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित संगत एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के जोश और उत्साह ने पूरे वातावरण को वीर रस एवं उल्लास से भर दिया।

अतिथियों ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि गतका सिख समाज की गौरवशाली विरासत एवं शौर्य की पहचान है। ऐसी गतिविधियों से नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

इस आयोजन में खालसा गतका टीम की अध्यक्ष दलजीत कौर(रोमी सलूजा) एवं उनकी टीम के नेतृत्व में एवं जयप्रकाश निर्मलकर जी के सहयोग से टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।हरमीत कौर, मनप्रीत कौर जस्मीत कौर, संदीप कौर, रविंदर कौर, सोनल कौर, हरभजन सिंह, बलविंदर सिंह ,एक्शदीप सिंह का विशेष सहयोग रहा।

स्वदेशी मेले के संयोजक गुलशन ऋषि जी,सुब्रत चाकी जी, रिंकू मित्रा जी एवं अन्य मेंबर्स दे दुआरा स्मृति चिन्ह के द्वारा अमरजीत सिंह छाबड़ा जी का अभिनंदन किया गया।

अंत में सिख समाज एवं सुखमनी साहिब सर्कल द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित संगत का आभार व्यक्त किया गया।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9