बिलासपुर: गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, 'वीर खालसा ग्रुप' के गतका करतब देख लोगों ने दबाई दांतो तले उंगली
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

बिलासपुर: गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, 'वीर खालसा ग्रुप' के गतका करतब देख लोगों ने दबाई दांतो तले उंगली

 








श्री गुरुनानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व को मुख रखकर आज पंज प्यारे साहिबान की अगवाई मे गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर से एक विशाल नगर किर्तन दोपहर 3:30 बजे आरंभ होकर शहर के मध्य दयालबंद गांधी चौक जुना बिलासपुर गोल बाज़ार सदर बाजार होते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा गोंड पारा तक पहुंची। रास्ते मे समाज विभिन्न परिवार के साथ पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्य अनेक व्यापारी संगठन विभिन्न समाज के अनेक सदस्यो शानदार और भव्य स्वागत किया ।


विभिन्न समाजिक संगठन के लोगो रास्ते भर अनेक स्टाल लगाकर समुह साध संगत के लिए लंगर लगाए। 


पूज्य सिंधी पंचायत के साथ समुह सिंधी समाज ने हमेशा की तरह रास्ते मे स्वागत किया।


बिलासपुर राष्ट्रीय सेवा संघ भारतीय जनता पार्टी के अनेक सदस्यो ने गोल बाज़ार मे नगर किर्तन का फूलो की बरखा के साथ पंज प्यारे साहिबान का स्वागत फूलो की माला पहना कर किया।


आज के नगर किर्तन मे समुह साध संगत द्वारा सफेद ड्रेस मे बसंती रंग की पगडी और चुन्नी पहन कर शामिल हुए। पुरा नगर किर्तन बसंती मय हो गया। 



विशेष आकर्षण: श्री गुरुनानक देव के पावन प्रकाश पर्व पर आज के नगर किर्तन मे पंजाब से विशेष रुप से पहुंचे इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त वीर खालसा ग्रुप द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो पर पंजाबी समाज की शान अंतरराष्ट्रीय स्तर का गतका मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया सर्वप्रथम गतका प्रदर्शन गुरुद्वारा दयालबंद के सामने गांधी चौक जुना बिलासपुर चौक गोल बाज़ार चौक सदर बाजार चौक मे शक्ति शाली प्रदर्शन किया प्रत्येक लोग-बाग इस आयोजन को अपने कैमरे मे कैद करते नजर आए।


बीर खालसा ग्रुप जोकि इंडियाज गाट टेलेंट विजेता अमेरिकन गाट टेलेंट विजेता टीम भारत के अनेक मंच के साथ विश्व के अनेक मंच पर अपना मार्शल आर्ट प्रदर्शन कर ख्यातिप्राप्त समुह इसे लोग अपने बीच पाकर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे थे सभी लोग बीर खालसा ग्रुप के प्रत्येक आर्ट को अपने कैमरे मे कैद करते रहे।


विशेष आकर्षण: बीर खालसा टीम भारत के सबसे लंबे सिंह सरदार जिनका कद सात फुट सात इंच के प्रदर्शन से दांतो तले उंगली दबाते नजर आए उन्होने अपने सिर मे गर्दन पीठ हाथ मे दस दस ट्यूब लाइट एक साथ फोडते लोहे के राड को मारकर मोडते गर्दन और सिर मे तलवार की नोक लगाकर उसे मोडने का प्रदर्शन किया। 


नगर किर्तन मे श्री गुरुनानक देव जी महराज के संदेश की अनेक झाकी के साथ श्री गुरुनानक देव जी के जीवन दर्शन की क्लीप एल इ डी मे चलाकर दिखाई गई। 


नगर किर्तन मे समाज के बच्चे सज धज कर पुर्ण पंजाबी परिधान मे धोडे मे बग्घी मे साथ चलते रहे।


नगर किर्तन मे समाज के लोग सामने 5 बुलेट मे निशान साहिब लगाकर मार्ग को क्लीयर करते रहे इसके पिछे समाज की भैनो द्वारा पंज प्यारे साहिबान एवम श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की सवारी के सत्कार मे पानी छींट कर झाडू लगाकर फूलो की बरखा से स्वागत किए। 


समाज की भैनो और वीरो द्वारा रास्ते भर किर्तन किया गया जिसमे बिलासपुर दयालबंद गोंड पारा सत्ताइस खोली सिरगिटी के साथ पाली जयराम नगर सरगांव तखतपुर अकलतरा चांपा मुंगेली कवर्धा की साध संगत ने हिस्सा लिया।


नगर किर्तन मे समाज लोगो ने रास्ते मे नगर किर्तन के पिछे छाडू लगाकर सब कचरा गाडी मे एकत्रित उसे निश्चित स्थान फेंका जिसकी सराहना अन्य समाज के लोगो ने भी किए। 



आकर्षण का केंद्र: आज के इस विशाल नगर मे श्री गुरुनानक देव जी एवम समाज के गुरुओ के इतिहास को समर्पित विभिन्न झाकी भी निकाली रहा।


विशेष दीवान : नगर किर्तन सेंट्रल गुरुद्वारा गोंड पहुंचने के बाद विशेष दीवान सजाया गया जिसमे दरबार साहिब श्री अमृतसर से विशेष रुप से पहुंचे भाई साहब भाई सिमरप्रीत सिंह जी , भाई साहब भाई अमनदीप सिंह जी लुधियाना वाले, भाई साहब संजीत सिंह जी हुजुरी रागी जत्था सेंट्रल गुरुद्वारा गोंड पारा बिलासपुर ज्ञानी शुभम जीत सिंह जी हेड ग्रंथी सेंट्रल गुरुद्वारा गोंड पारा हाजिरी भरी।


नगर किर्तन मे बिलासपुर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन ट्रेफिक पुलिस नगर निगम के समाज के संगठन का बहुत अधिक सहयोग रहा।


नगर किर्तन मे गुराद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद के अध्यक्ष स परमजीत सिंह सलूजा सचिव अमरजीत सिंह दुआ कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी उपाध्यक्ष स चरनजीत सिंह गंभीर सह सचिव जसवीर सिंह गांधी अमनदीप सिंह भूपेन्दर सिंह गांधी अमरजीत सिंह टूटेजा सुरेंद्र सिंह छाबडा जसपाल सिंह छाबडा महेंद्र सिंह छाबडा राजविंदर सिंह गंभीर हरदीप सिंह सलूजा के साथ समाज के अनेक लोग लगे रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9