कोरबा के कोलगा गांव का सराहनीय कदम: शराब बनाने, बेचने और पीने पर पूरी तरह प्रतिबंध
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

कोरबा के कोलगा गांव का सराहनीय कदम: शराब बनाने, बेचने और पीने पर पूरी तरह प्रतिबंध

 




**कोरबा:** छत्तीसगढ़ में शराबखोरी के कारण बिगड़ते सामाजिक माहौल, टूटते परिवारों और बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कोरबा जिले के कोलगा गांव ने एक मिसाली पहल की है। करतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव में शराब के कारण लंबे समय से लोग परेशान थे, जिसके समाधान के लिए गांववालों ने एकजुट होकर एक साहसिक फैसला लिया।





ग्राम सरपंच संतराम राठिया की अगुवाई में बुलाई गई सामूहिक बैठक में पूरे गांव ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि गांव की सीमा के भीतर शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ग्रामीणों के इस कड़े निर्णय का मुख्य उद्देश्य गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखना, नशे की वजह से होने वाले घरेलू विवादों व अपराधों पर अंकुश लगाना और युवा पीढ़ी को सही दिशा देना है।






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9