रायपुर: राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा सोनिया गांधी की तुलना ‘गांधारी’ और कांग्रेस की तुलना ‘दुर्योधन-दुशासन’ से किए जाने पर राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बयान पर तीखा पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।
भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी नेताओं का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है और वे अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पुराने बयान को याद दिलाते हुए तंज कसा कि राहुल गांधी ने बिल्कुल ठीक कहा था कि "हम उनको (बीजेपी नेताओं को) पागल कर देंगे।"
सांसद संतोष पाण्डेय के बयान के बाद शुरू हुआ यह वाकयुद्ध अब प्रदेश की राजनीति में एक नया रूप ले चुका है, जिसमें कांग्रेस और बीजेपी दोनों ओर से तीखे बयानों का दौर जारी
है।

.jpg)
