सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर बेलतरा उत्तर मंडल की बैठक: विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में बनी रूपरेखा
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर बेलतरा उत्तर मंडल की बैठक: विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में बनी रूपरेखा




बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बहतराई स्टेडियम में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा बेलतरा उत्तर मंडल की बैठक आयोजित की गई।





मंडल प्रभारी विजयधर दीवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। श्री दीवान ने बताया कि बहतराई स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मंडल की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही युवा मोर्चा की टोली बाइक यात्रा के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता करेगी।

ज्ञात हो कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर जिला भर से भाजपा कार्यकर्ता बहतराई स्टेडियम में एकत्रित होंगे, जहां प्रधानमंत्री श्री मोदी का लाइव संबोधन सुना जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात बहतराई स्टेडियम से बड़ी संख्या में मशाल यात्रा निकाली जाएगी, जो खेल परिसर, सरकंडा तक जाएगी। इसे लेकर जिले के सभी मंडलों में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

बैठक में सेवा ज्योति यात्रा के साथ-साथ बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा नवरात्र पर्व के अवसर पर क्षेत्र में निकाली जाने वाली ध्वज यात्रा की तैयारियों एवं सहभागिता को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में मंडल प्रभारी विजयधर दीवान, जिला मंत्री प्रणव शर्मा, मंडल अध्यक्ष मणि दास मानिकपुरी, महामंत्री गंगा साहू, देव सिंह सोरठे  मनोज पटेल, सुनील श्रीवास, बुद्धेश्वर कश्यप , छत्रपाल सिंह कुंदन दीवान 

कुशल सोनी, 

कृष्णा कुमार ,लक्ष्मी जयसवाल, बजरंग कश्यप, सुनील कश्यप,अमर सिंह,, भागवत यादव,शैल कश्यप अध्यक्ष, महिला  मोर्चा घनश्याम दास  संदीप जायसवाल,जगतारन दास , मयंक शर्मा,हरीश कश्यप धीरज रजक पुष्पकुमार साहू चंद्रेश तिवारी नंद किशोर साहू, नंद किशोर कश्यप, हेमंत ठाकुर,विजय साहू, शिवशंकर, रामकृष्ण कश्यप, नीलेश राव, संकट मोचन, हिमांशु यादव,चंदन यादव, , प्रतीक दास संस्कार चौबे, अनीश धीवर, विनय श्रीवास, अंकुश दुबे,अनिल साहू,  हेमंत यादव,शिव यादव, रमाकांत कश्यप,पुरुषोत्तम केवर्त,राजकुमार खैरवार  ,धनेश्वर मरकाम नरहर यादव, श्यामवंत कश्यप  पंकज कश्यप कमल दास ,हरबंस साहू, विजय दास , उत्तरा कश्यप आरती धीवर सत कुमारी,दुर्गा साहू, जेठू राम अशोक दास रमेश कोरम शिवदुलारी एवं उत्तर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओ के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9