आयुर्वेद और पंचकर्म पद्धति से स्वास्थ्य लाभ पर जोर: 'वैद्यशाला' में प्राकृतिक चिकित्सा से हो रहा रोगों का निदान
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

आयुर्वेद और पंचकर्म पद्धति से स्वास्थ्य लाभ पर जोर: 'वैद्यशाला' में प्राकृतिक चिकित्सा से हो रहा रोगों का निदान




शारीरिक और मानसिक तनाव, बदलती जीवनशैली तथा खान-पान में अनियमितता के कारण वर्तमान समय में यौन समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। सहवास के दौरान तनाव में कमी, शीघ्रस्खलन, घबराहट, डर, अनिद्रा और बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक व मानसिक क्षमताओं में गिरावट जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, इन समस्याओं का सही समय पर परामर्श और प्राकृतिक चिकित्सा से पूर्णतः उपचार संभव है।








चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि आयुर्वेद संहित में 'रसायन' और 'वाजीकरण' चिकित्सा पद्धतियों पर ऋषि-मुनियों द्वारा गहराई से अनुसंधान किया गया है। ये पद्धतियां न केवल यौन विकारों को दूर करती हैं, बल्कि शरीर की प्राकृतिक ऊर्जा, सहनशक्ति और मानसिक संतुलन को भी पुनः बहाल करने में सहायक साबित होती हैं।


रायपुर स्थित 'वैद्यशाला आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म संस्थान' के चिकित्सा निदेशक डॉ. मनोज चौके ने बताया कि यौन विकारों और गुप्त रोगों के उपचार में संकोच या झिझक के कारण लोग अक्सर सही समय पर डॉक्टरी सलाह नहीं लेते, जिससे समस्या और गंभीर रूप ले लेती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सही आयुर्वेदिक निदान और पंचकर्म पद्धतियों से इन समस्याओं को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।


रोगियों की सुविधा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए संस्थान में महिला एवं पुरुष मरीजों के लिए पृथक-पृथक स्त्री एवं पुरुष विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है, ताकि मरीज बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी समस्याओं पर परामर्श ले सकें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि यौन स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर घबराने या भ्रामक विज्ञापनों के चक्कर में पड़ने के बजाय योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सकों से संपर्क कर उचित चिकित्सा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9