बिलासपुर में पुलिस की सख्ती: त्योहारों से पहले गुंडा-बदमाशों को दी चेतावनी, 100 से ज्यादा चाकू बरामद

copyright

बिलासपुर में पुलिस की सख्ती: त्योहारों से पहले गुंडा-बदमाशों को दी चेतावनी, 100 से ज्यादा चाकू बरामद

  


बिलासपुर. आगामी त्योहारों के दौरान शहर में चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने शहर के विभिन्न थानों के अंतर्गत पूर्व में चाकूबाजी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहे गुंडा-बदमाशों को चेतना हॉल में तलब किया, जहां उन्हें सख्त समझाइश और कड़ी चेतावनी दी गई। एसएसपी राजनेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले जून महीने से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक रेलवे स्टेशन के आसपास से लगभग 100 से 150 अवैध चाकू बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, और प्रशासन का यह कदम शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9