‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा बिलासपुर, PMAY लाभार्थियों संग दीप प्रज्वलित करेंगे तोखन साहू

copyright

‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा बिलासपुर, PMAY लाभार्थियों संग दीप प्रज्वलित करेंगे तोखन साहू

 



नई दिल्ली, 14 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ते हुए 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जा रही है। इसी क्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के माध्यम से उन परिवारों के स्नेह और आशीर्वाद को सम्मान दिया जाएगा, जिनके जीवन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने नई रोशनी और नई उम्मीद जगाई है।



इसी भावना के साथ आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू 17 सितंबर की शाम बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-Urban) के लाभार्थी परिवारों के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करेंगे।






यह दीप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा-संकल्प के प्रति जनता के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का प्रतीक होगा। PMAY-Urban के लाभार्थी परिवार अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि पक्के आवास ने उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व कैसे बढ़ाया।


श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। ‘आशीर्वाद का दीया’ ऐसे परिवारों के स्नेह और आशीर्वाद को प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प को समर्पित करने का आत्मीय अवसर है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9