कोल वाशरी ट्रकों के कारण अमाली मार्ग ठप, उग्र ग्रामीणों ने दी जिला प्रशासन को कलेक्टर घेराव की चेतावनी

copyright

कोल वाशरी ट्रकों के कारण अमाली मार्ग ठप, उग्र ग्रामीणों ने दी जिला प्रशासन को कलेक्टर घेराव की चेतावनी

 



बिलासपुर.बिलासपुर के कोटा क्षेत्र स्थित ग्राम अमाली में कोल वाशरी के भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन और मनमानी के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। अमाली पहुंच मार्ग पर 100 से 150 कोयला लदे हाइवा ट्रकों की लंबी कतारें लगने से सड़क पूरी तरह ब्लॉक हो चुकी है, जिससे राहगीरों, स्कूली छात्रों और स्थानीय ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बदहाल सड़क की वजह से हाल ही में एक यात्री ऑटो भी पलट गया, जिससे ऑटो चालक को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। इस स्थिति के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के प्रवेश मार्ग पर गड्ढा खोदकर भारी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया है, जिससे ट्रकों की लाइनें और अधिक बढ़ गई हैं



ग्रामीणों का आरोप है कि जब सरपंच हितेंद्र सिंह और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान के लिए वाशरी प्रबंधन से बात की, तो मैनेजर ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए दोटूक शब्दों में धौंस दी कि ट्रक यहीं से चलेंगे, जिन्हें जो करना है कर लें। प्रबंधन के इस तानाशाही रवैये से अमाली, लमेरपारा, लमकनिहापारा, बिल्लबंद और धरमपूरा के निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आज शाम तक सड़क की मरम्मत और ट्रकों का सुचारू प्रबंधन नहीं किया गया, तो सभी पांचों गांवों की जनता एकजुट होकर जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9