राष्ट्रीय खेल दिवस पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

copyright

राष्ट्रीय खेल दिवस पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

 



बिलासपुर, 30 अगस्त। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने राष्ट्रीय खेल दिवस एवं राज्य खेल अलंकरण समारोह में सहभागिता कर प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।





समारोह में विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रतिभाओं को राज्य खेल अलंकरण एवं मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न और पुरस्कार प्रदान कर उनके योगदान का गौरव बढ़ाया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों और अनुभवों को साझा करते हुए खेल के प्रति समर्पण और निरंतर अभ्यास का संदेश दिया।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए ‘खेलो इंडिया’ जैसे प्रभावी अभियानों के माध्यम से नई प्रतिभाओं को मंच और बेहतर अवसर प्रदान किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत अंतरराष्ट्रीय खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ रहा है और 2036 ओलंपिक की तैयारियों को लेकर भी व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य खेल अलंकरण एवं मुख्यमंत्री ट्रॉफी के माध्यम से खिलाड़ियों का सम्मान और उत्साहवर्धन प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दे रहा है।

श्री साहू ने सम्मानित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना सिखाता है। छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ें तथा प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों में मिलने वाला अनुभव युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9