कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल, मुंगेली एवं लोरमी में NFL आउटलेट स्थापित करने का माँग किये

copyright

कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल, मुंगेली एवं लोरमी में NFL आउटलेट स्थापित करने का माँग किये

 




नई दिल्ली, 24 जुलाई। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल को पत्र लिखकर मुंगेली एवं लोरमी में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर नेटवर्क के विस्तार का अनुरोध किया है।




 साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मुंगेली एवं लोरमी कृषि प्रधान क्षेत्र हैं, जहाँ बड़ी संख्या में किसान उर्वरकों पर निर्भर हैं। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा भारत सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए इन क्षेत्रों में NFL के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर स्थापित किया जाना आवश्यक है।


उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएँ, ताकि मुंगेली एवं लोरमी में शीघ्र NFL के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर स्थापित किए जा सकें। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध होंगे और उन्हें अन्य जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


श्री तोखन साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की लागत कम होगी तथा उनकी आय में वृद्धि के साथ क्षेत्र के कृषि विकास को भी नई गति मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9