रायपुर.छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कोल लेवी मामले में पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद ईओडब्ल्यू ने उन्हें विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने आबकारी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए रामगोपाल अग्रवाल को **25 जुलाई तक पुलिस रिमांड** पर भेजने का आदेश दिया है।
ईओडब्ल्यू अब आबकारी घोटाले में उनकी कथित भूमिका और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि जांच के दौरान कई अहम तथ्यों का खुलासा हो सकता है। मामले की जांच लगातार जा
री है।


.webp)
