बारिश के बाद बिलासपुर में जलभराव, व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता पर उठे सवाल

copyright

बारिश के बाद बिलासपुर में जलभराव, व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता पर उठे सवाल

 


बिलासपुर. गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक हुई तेज बारिश ने बिलासपुर शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। कुछ घंटों की बारिश में शहर के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए। सड़कें पानी में डूब गईं, कॉलोनियां तालाब जैसी नजर आने लगीं और कई घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।




शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए पानी से भरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों को हुई, जहां बारिश का पानी घरों तक पहुंच गया।






बारिश के बाद एक बार फिर नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था और मानसून पूर्व तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। शहरवासियों का मानना है कि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाती तो इस स्थिति से काफी हदतक बचा जा सकता था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9