जांजगीर-चांपा में होटल संचालकों को एसपी के सख्त निर्देश, हर मेहमान की आईडी जांच और रिकॉर्ड अनिवार्य

copyright

जांजगीर-चांपा में होटल संचालकों को एसपी के सख्त निर्देश, हर मेहमान की आईडी जांच और रिकॉर्ड अनिवार्य

 


जांजगीर-चांपा. जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के होटल एवं लॉज संचालकों की बैठक ली। बैठक में बाहरी और अप्रवासी व्यक्तियों के ठहरने से जुड़े सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।



एसपी विजय पाण्डेय ने होटल संचालकों को निर्देशित किया कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वैध पहचान पत्र (आईडी) अनिवार्य रूप से लिया जाए और उसका सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी आगंतुकों का पूरा विवरण निर्धारित होटल रजिस्टर में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज करने के निर्देश भी दिए।




उन्होंने कहा कि यदि किसी होटल या लॉज में कोई संदिग्ध व्यक्ति ठहरता है अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना, पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर **94791-93199** या टोल-फ्री नंबर **1800-233-1905** पर दी जाए।


बैठक में होटल संचालकों से बाहरी एवं अप्रवासी व्यक्तियों के ठहरने की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर पुलिस को उपलब्ध कराने की भी अपील की गई। एसपी ने कहा कि अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में होटल एवं लॉज संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।


उन्होंने सभी संचालकों से पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखते हुए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।


बैठक में **एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, डीएसपी अजाक सतरूपा तारम, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे** सहित जिले के होटल एवं लॉज संचालक 

उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9