Breaking : रायपुर नगर निगम का बड़ा एक्शन, बकाया लाइसेंस शुल्क पर 14 दुकानें सील

copyright

Breaking : रायपुर नगर निगम का बड़ा एक्शन, बकाया लाइसेंस शुल्क पर 14 दुकानें सील



रायपुर. रायपुर नगर निगम ने बकाया लाइसेंस शुल्क जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के सामने स्थित उद्यान परिसर में संचालित **14 दुकानों को सील** कर दिया।







यह कार्रवाई **'टीम प्रहरी' अभियान** के तहत की गई। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित एजेंसी द्वारा लंबे समय से लाइसेंस शुल्क की बकाया राशि जमा नहीं की जा रही थी। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दुकानों को सीलबंद किया गया।




बताया गया कि यह कार्रवाई **कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह** के आदेश और **नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा** के निर्देश पर की गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के उद्यान विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।


नगर निगम ने संकेत दिए हैं कि बकाया शुल्क नहीं चुकाने वाले अन्य मामलों में भी आगे इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी

 रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9