केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने तिरुवनंतपुरम समुद्र तट पर स्वच्छता अभियान का किया नेतृत्व,हरिता कर्म सेना की महिला स्वयंसेविकाओं के साथ श्रमदान कर स्वच्छ भारत के जनभागीदारी मॉडल को किया सशक्त

copyright

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने तिरुवनंतपुरम समुद्र तट पर स्वच्छता अभियान का किया नेतृत्व,हरिता कर्म सेना की महिला स्वयंसेविकाओं के साथ श्रमदान कर स्वच्छ भारत के जनभागीदारी मॉडल को किया सशक्त

 



तिरुवनंतपुरम, 4 जुलाई 2026 आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने अपने केरल प्रवास के दूसरे दिन तिरुवनंतपुरम स्थित वेट्टुकॉड समुद्र तट पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। इस अभियान में हरिता कर्म सेना की स्वयं सहायता समूह की महिला स्वयंसेविकाओं, स्वच्छता कर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


स्वच्छता अभियान के दौरान  साहू ने स्वयं श्रमदान कर समुद्र तट की साफ-सफाई में भाग लिया तथा उपस्थित नागरिकों से स्वच्छता को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने हरिता कर्म सेना की महिला स्वच्छता कर्मियों एवं सामुदायिक स्वयंसेवकों के समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयास स्वच्छ एवं स्वस्थ शहरी वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


इस अवसर पर  साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसहभागिता से संचालित एक राष्ट्रीय जनआंदोलन है, जिसकी सफलता प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।


उन्होंने कहा कि स्वच्छ समुद्र तट, सार्वजनिक स्थल एवं शहरी परिवेश न केवल पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि जनस्वास्थ्य, पर्यटन तथा नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपशिष्ट पृथक्करण, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक प्रदूषण में कमी तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

 साहू ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता पर आधारित ऐसे स्वच्छता अभियान नागरिकों में उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं और स्वच्छ, हरित एवं सतत शहरों के निर्माण के राष्ट्रीय संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।




स्वच्छता अभियान के उपरांत श्री तोखन साहू ने अपना आधिकारिक केरल दौरा संपन्न कर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9