रायपुर, 08 जून 2026। रमेन डेका ने वी.आई.पी. रोड स्थित राम मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल ने मंदिर में विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुखद एवं समृद्ध जीवन के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने राज्य और देश के निरंतर विकास, सामाजिक सौहार्द तथा जनकल्याण की भी कामना की।
मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर प्रबंधन एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।


