copyright

बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर, साइकिल सवार महिला गंभीर घायल, स्कूल के पास मचा हड़कंप

 



बिलासपुर के मुंगेली नाका इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शेफर स्कूल के पास स्थित छत्तीसगढ़ गन्ना रस भंडार के सामने तेज रफ्तार स्कूटी ने साइकिल से जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।





प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि चालक नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। तेज रफ्तार की वजह से वह स्कूटी पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे साइकिल सवार महिला से जा टकराया।

हादसे के तुरंत बाद छत्तीसगढ़ गन्ना रस भंडार के संचालक और आसपास के लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए घायल महिला की मदद की। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में स्कूटी चालक को भी चोटें आई हैं। स्थानीय नागरिकों की मदद से उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में शामिल स्कूटी का नंबर CG 10 AY 4544 बताया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने स्कूल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्कूल क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं होने से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9