Bilaspur. बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, गतौरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला से भरी एक मालगाड़ी के वैगन में अचानक आग लग गई. भयानक लपटों को देख इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। घटना की जांच के लिए रेलवे प्रशासन जुट गया है।

