copyright

Breaking : अरुणदेव गौतम राज्य के स्थायी DGP, जारी किया गया आदेश

 




रायपुर. राज्य को स्थायी डीजीपी मिल गया है. अरुणदेव गौतम को यह जिम्मेदारी दी गई है.गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह की तरफ से आदेश जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें 17 महीने पहले राज्य में डीजीपी का प्रभार दिया था.अब उनकी नियुक्ति स्थायी कर दी गई है. अरुण देव गौतम ने पुलिस अधीक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एसपी की कमान संभाली है. वह बिलासपुर, सरगुजा, कोरिया, रायगढ़, राजनांदगांव और जशपुर जिलों में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं. ये सभी जिले छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक नजरिए से अहम माने जाते हैं.






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9