copyright

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने असम चुनाव अभियान से लौटने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की शिष्टाचार भेंट, शहरी विकास मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

 


असम विधानसभा चुनाव अभियान से लौटकर आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री  मनोहर लाल जी से शिष्टाचार भेंट की।



इस अवसर पर  साहू ने असम में संपन्न चुनाव प्रचार अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।


  साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में शहरी विकास एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर प्रगति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं विकासोन्मुख दृष्टिकोण से देश में समग्र विकास को और गति मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9