बिलासपुर में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 7 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन, जानिए पूरी डिटेल्स
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

बिलासपुर में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 7 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन, जानिए पूरी डिटेल्स

 




छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित मध्यभारत और राज्य के प्रथम सर्वसुविधायुक्त शासकीय/गैर-शाकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान **"वैद्यशाला"** (आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म संस्थान) द्वारा 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया जा रहा है "स्वस्थ भविष्य हेतु आयुर्वेद" विषय के तहत संस्थान में **28 सितंबर (सोमवार) 2026 से 04 अक्टूबर (रविवार) 2026 तक** 7 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श, पाइल्स और फिस्टुला जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक रखा गया है।









इस विशेष शिविर में मलद्वार के रोग जैसे पाइल्स (बवासीर), फिशर (परिकर्तिका), फिस्टुला (भगंदर) में क्षारसूत्र चिकित्सा के साथ-साथ मौसमी बुखार, सर्दी-खांसी, एलर्जी, वात रोग (जैसे-घुटना, कंधे, कमर, एड़ी दर्द), लकवा, त्वचा रोग (मुंहासे, सोरायसिस, एक्जिमा, सफेद दाग, आर्टिकरिया), किडनी रोग, मोटापा, मधुमेह, स्त्री रोग (मासिकधर्म), इनफर्टिलिटी (बांझपन), बाल झड़ना, चिड़चिड़ाहट, सिर दर्द, अनिद्रा, एनीमिया (खून की कमी), पुरुषों की समस्याएं (ध्वजभंग, शीघ्रपतन, कमजोरी), शिशु रोग (शारीरिक एवं मानसिक विकार) और बच्चों के समस्त रोगों का इलाज किया जाएगा।


**शासकीय सेवकों के लिए बड़ी राहत और कैशलेस सुविधा**

छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त प्रथम आयुर्वेद चिकित्सालय "वैद्यशाला" में अब छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों (माननीय, अधिकारी, कर्मचारियों) एवं उनके आश्रित परिजनों (जैसे वृद्ध माता-पिता, जीवनसाथी, संताने आदि) के आयुर्वेद उपचार (पंचकर्म एवं क्षारसूत्र) हेतु मेडिकल रीइंबर्समेंट (चिकित्सा राशि प्रतिपूर्ति) की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इसके साथ ही, संस्थान में सभी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा चिकित्सा राशि प्रतिपूर्ति और सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी शुरू हो चुकी है।


**विशेष आकर्षण और पंजीयन की जानकारी**

पंचकर्म (शरीर शोधन की प्रक्रिया) आयुर्वेद में वर्णित त्रिदोष (वात-पित्त-कफ) को साम्यावस्था में लाकर स्वास्थ्य की रक्षा एवं रोगों का शमन करने वाली भारतीय चिकित्सा पद्धति है, जिसे आज संपूर्ण विश्व अपना रहा है। इसके अलावा, संस्थान में प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं पाइल्स, फिशर, फिस्टुला जांच शिविर तथा प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र में (1 माह से 16 वर्ष तक की आयु के बच्चों का) स्वर्णप्राशन कराकर शारीरिक-मानसिक रूप से विकसित करने में सहयोग किया जाता है।


* **पंजीयन हेतु पता व संपर्क:** नीचे दिए गए पते, फोन नंबर एवं मोबाइल नंबर पर सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक पंजीयन अवश्य कराएं।



* **फोन नंबर:** 07752-412224, 455551, 455552, 363097, 86028-11002



* **संस्थान का पता:** अरपा पुल के पास, मेनरोड, नेहरू चौक, बिलासपुर (छ.ग.)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9