copyright

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुंगेली में स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की,मुंगेली में सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ

 


आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने मुंगेली जिले में विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं जनजागरूकता पर बल दिया।




श्री साहू ने जिला चिकित्सालय, मुंगेली में सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से मरीजों को त्वरित एवं सटीक जांच स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी, जिससे उपचार की गुणवत्ता में सुधार होगा।इसके पश्चात उन्होंने चातरखार में मुंगेली–बाघामुड़ा मुख्य मार्ग के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ कर आवागमन को सुगम बनाएगी तथा स्थानीय विकास को गति प्रदान करेगी।


श्री साहू ने जिला कलेक्ट्रेट, मुंगेली में आयोजित जिला खनिज मद (डीएमएफ) की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में श्री साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समावेशी विकास, सुदृढ़ आधारभूत संरचना एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।



 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9