copyright

सर्वसम्मति से नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं में उत्साह

 



नितिन नवीन  आज सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये। कुछ दिनों पूर्व उन्हें भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व मे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया था। आज प्रातः अधिकृत तौर पर उनके नाम की घोषणा की गई। आज भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के जिलाध्यक्ष  दीपक सिंह ठाकुर जी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकत्र्ताओं ने उपस्थित होकर खुशी का इजहार किया। कार्यकत्र्ताओं ने ढोल बाजे गाजे के साथ झंड़ा लेकर कार्यालय के बाहर नारे लगाते हुए खुशियाँ मनाई। इस अवसर पर फटाखे फोड़ कर मिठाईयाँ बांटी गई लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयाँ खिलाकर प्रसन्नता का इजहार किया।उल्लेखनीय है कि नितिन नवीन जी अभी हाल ही मे सम्पन्न हुए बिहार विधान सभा के चुनाव मे भारी बहुमत के साथ विजयी हुए हैं। उन्हें नीतिश कुमार मंत्री मंड़ल में पीडब्लूडी विभाग का केबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके पूर्व में भी वे केबिनेट बिहार सरकार में केबिनेट में मंत्री रहे। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के प्रभारी संगठन मंत्री रहे। एक लम्बे समय से उन्हें छत्तीसगढ़ का दायित्व मिला हुआ था। बिलासपुर मे संगठन के कार्येां से उनका आना जाना लगा रहा। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, नगर निगम सभापति श्री विनोद सोनी, अजीत भोगल, के0 के0 शर्मा, दुर्गेश पाण्ड़ेय, हरि गुरुंग, अशोक मिथुन, राहुल सिंग, अनिल सिंग चैहान, अमित सिंह, मोनू रजक, नितिन छाबड़ा, संतोष सिंग ठाकुर। आज भाजपा कार्यालय में प्रमुख रुप से निम्न पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9