भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्श ने मनाया सुशासन दिवस, लखीराम अग्रवाल स्टेडियम में दी गई श्रद्धांजलि
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्श ने मनाया सुशासन दिवस, लखीराम अग्रवाल स्टेडियम में दी गई श्रद्धांजलि

 



बिलासपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय  अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म जयंती 25 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्श सुशासन दिवस के रूप में मनाती है।


 बिलासपुर। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा स्व.लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम बिलासपुर में पुश्पाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुश्पमाला से उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।





 इस अवसर पर आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि धन्य वह ग्वालियर की पुण्य भूमि जहॉ अटल जी जैसे महापुरूश ने जन्म लिया। भाजपा को उन्ही के नेतृत्व में आगे बढ़ने का मौका मिला। उनकी हर एक बातों एवं कविताओं में संघर्श की कहानी छिपी हुई है। वह प्रेरणादायी है। अटल जी ने अपने नेतृत्व में देश को परमाणु संपन्न बनाया। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कराया। अमेरिका ने उन पर परमाणु परीक्षण नहीं करने का दबाव बनाया तब उन्होंने दो टूक शब्दों में अमेरिका से कह दिया कि भारत किसी के दबाव में नहीं आयेगा।

 भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल जी ने किया। अब छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ापन से उबर कर विकसित राज्य के रूप में जाना जाता है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना किसान क्रेडिट कार्ड सर्व शिक्षा अभियान चला कर राश्ट्र को उन्नति के शिखर तक पहुॅचाया। हमें अटल जी के सपनों को साकार करना है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को हमें पूरा करना है।

 इस अवसर पर आडिटोरियम परसर में अटल जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। महापौर पूजा विधानी, पूर्व सांसद लखन साहू, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, एस कुमार मनहर, चंदना गोस्वामी, रितेश अग्रवाल, विनोद सोनी, गौरी गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, वैभव गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, लक्ष्मीनारायण कश्यप, मनोज सोनी, देवेन्द्र पाठक, शेखर पाल, विजय ताम्रकार, दुर्गेश पाण्डेय, श्रद्धा तिवारी, साहिल कश्यप, नारायण गोस्वामी, नीतिन पटेल, दीपक साहू, कार्तिक यादव, अमित तिवारी, सुभाश तिवारी, अमित चतुर्वेदी, पंकज जायसवाल, महर्शि बाजपेयी, नीतिन छाबड़ा, मोनू रजक, अमित सिंह, अंचल दुबे, रीना गोस्वामी, स्वर्णिम तिवारी, रीना गोस्वामी, अभिशेक राज, दीपशिखा यादव, रानू सिदार, प्रसुन्न चतुर्वेदी, मुकेश भारत, राईसा बेगम, जया शर्मा, अरूण लास्कर, गुलशन खाण्डेकर, मनीश गुप्ता, निरजा सिन्हा, सुभाश जैना, कंचन श्रीवास्तव, स्मृति नामदेव, त्रिवेणी भोई, अखलानंद पाण्डेय, धर्मेन्द्र चन्द्राकर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9