बिलासपुर, 15 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। वे जनजातीय गौरव दिवस समारोह सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
हेलीपैड पर साय का उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी , बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया

.jpeg)
