copyright

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जोरों पर,समर्थन मूल्य और कृषक हितैषी योजनाओं से किसानों को मिल रही राहत




 बिलासपुर 23 नवम्बर 2025. खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा धान खरीदी करने और किसान हितैषी विभिन्न योजनाओं से किसानों को राहत मिल रही है। किसानों ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का किसान हितैषी योजनाओं के लिए आभार जताया। 




 बिलासपुर 23 नवम्बर 2025.   बिल्हा विकासखंड के गांव सेमरताल के किसान श्री रामायण लाल साहू धान उपार्जन केन्द्र सेमरताल में धान बेचने पहुंचे, उन्होंने ऑनलाईन माध्यम से टोकन कटवाया, जिससे उनके समय और श्रम की बचत हुई उन्होंने बताया कि वे 14 एकड़ में खेती करते हैं और यही उनकी आजीविका का साधन है,जिससे वे 10 सदस्यीय परिवार का पालन पोषण करते हैं। 








धान खरीदी केन्द्र में वे 200 क्विंटल धान बेचने आए हैं उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र सेमरताल में धान खरीदी पूरी पारदर्शिता से की जा रही है।इलेक्ट्रानिक मशीन से धान खरीदी कार्य तेजी से हुआ जिससे समय कम लगा। केंद्र में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। इसी तरह केंद्र में टोकन कटाने पहुंचे ग्राम भदोरियाखार के किसान श्री सुजीत लोनिया ने बताया कि वे 13 एकड़ में खेती करते हैं और लगभग 250 क्विंटल धान बेचते हैं उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानो को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर किसान अब समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि अब खेती करना लाभकारी है,जिससे किसानों का जीवन बदल रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9