copyright

हमारी शक्ति, हमारी संस्कृति और हमारी उद्योग-कुशलता ही हमें आत्मनिर्भर भारत की ऊंचाइयों तक ले जाएगी, हमारे योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प, ने दुनियाभर में बनाई पहचान : विधायक अमर अग्रवाल

  



बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा बिलासपुर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन स्व.लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम बिलासपुर में आयोजित की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि आज हमें आप सभी से स्वदेशी के संकल्प पर चर्चा करने का सौभाग्य मिला है। 



स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं है, यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। हम विदेशी वस्तुओं के पीछे भागने के बजाय अब अपनी जड़ों को पहचान रहें है। दुनियां में योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प, परंपरागत उद्योग यह सब आज वैश्विक पहचान बना चुके है।





.

 श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आव्हान कि आज मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल अवसंरचना और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियान इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे है। स्वदेशी, स्वभाशा और स्वभूशा तीनों मिलकर हमें याद दिलाती है कि हमारी शक्ति, हमारी संस्कृति और हमारी उद्योग-कुशलता ही हमें आत्मनिर्भर भारत की ऊंचाइयों तक ले जाएगी। आज भाजपा सरकार इसी मंत्र पर चलते हुए स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है। अब स्वदेशी का स्वरूप खादी या दीये तक सीमित नहीं है। आज यह मिसाइल से लेकर सेमीकंडक्टर तक, भारतीय भाशाओं और ज्ञान परंपराओं से लेकर विश्व स्तरीय वस्तु और शिल्प तक फैल चुका है।

 बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने आगे कहा कि आज समय है देश के इस गौरवशाली विरासत को भविश्य की तैयारी के साथ पुनः स्थापित करने का जिसके लिए प्रत्येक भारतवासी की जन भागीदारी आवश्यक है। आत्मनिर्भर भारत का रास्ता स्वदेशी के प्रयोग और निर्माण से होकर जाता है। श्री अग्रवाल ने कहा जब पूरी दुनिया कोरोना वैक्सीन के लिए कतार में खड़ी थी, तब भारत ने न सिर्फ अपनी 140 करोड़ जनता को सुरक्षित किया बल्कि 100 से अधिक देशों को वैक्सीन के तहत् जीवन दिया। आज जब भारत आत्मनिर्भरता की राह पर चल रहा है, तब जनता को समझना होगा कि देश का भविश्य मेक इन इंडिया और मेड बाय इंडियंस में ही है। हम आप सभी से आव्हान करते है वोकल फॉर लोकल बने अपने उद्योग अपने कारीगर और अपने किसानों का समर्थन करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि स्वदेशी आंदोलन कोई सदियों पुराना अवशेश नहीं है, बल्कि एक ऐसा अभियान है जो भविश्य को मजबूत करता है और इसका नेतृत्व समाज, विशेशकर युवाओं को करना चाहिए। 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आपको हमको सभी को एक जूटहोकर कदम से कदम मिलाकर चलना है।

 भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने सम्मेलन में प्रस्तावना रखते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर यह प्रतिज्ञा लें कि हम स्वदेशी आपनाएंगे हम गर्व से कहेंगे यह स्वदेशी है। हम अपने देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का संदेश पहुॅचे। आप सभी से आग्रह है कि इस संकल्प को गली-गली तक पहुॅचाएं। हर घर में स्वदेशी की अलख जगाए।

 सम्मेलन के शुरूवात में भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित की गई। इस मौके पर महपौर पूजा विधानी, भाजपा जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, सभापति विनोद सोनी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जिला मंत्री चंदना गोस्वामी, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, किशोर राय, दुर्गेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, विजय यादव, दीपक साहू, शेखर पाल, आशुतोश शर्मा, मनीश गुप्ता, निरजा सिन्हा, धीरेन्द्र केशरवानी, मनीश अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, युसूफरजा बरकाती, महेश चंद्रिकापुरे, अनुज टंडन, उमेश यादव, अमित तिवारी, प्रकाश यादव, जयश्री चौकसे, संदीप दास, देवेश खत्री, प्रबीरसेन गुप्ता, रिंकू मित्रा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9