बिलासपुर। प्रदेश शासन के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शहर पहुंचे। डीपीएस स्कूल के हेलीपैड में भाजपा की जनप्रतिनिधि संगठन पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। विधायक अमर अग्रवाल के साथ प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अमरजीत सिंह दुआ ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ तेजी के साथ प्रगति कर रहा है। और आज भी रजक समाज के कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी समाज का उत्थान और विकास हो रहा है। सिख समाज के साथ-साथ प्रदेश के सभी समाजों के उत्थान के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। तिफरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में हेलीपैड में स्वागत के दौरान विधायक , सुशांत शुक्ला, धरमलाल कौशिक,केडाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सवननी, हर्षिता पांडे, नितिन छाबड़ा, भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर गुलशन ऋषि, विवेक ताम्रकार, महर्षि बाजपेई, तथा भाजपा के संगठन पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।