copyright

नए लुक में नज़र आ रहा निगम का पेट्रोल पंप,नवीनीकरण के बाद प्रशासक ने किया लोकार्पण,अपनी आय बढ़ाने नगर निगम कर रहा लगातार प्रयास

 




बिलासपुर. मुंगेली नाका चौक में नगर निगम द्वारा संचालित पेट्रोल पंप का नवीनीकरण किया गया है जिसका लोकार्पण नगर निगम प्रशासक और कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने किया। नवीनीकरण के पश्चात पेट्रोल पंप आकर्षक लुक में नज़र आ रहा है। 





    साल 2013 में अपनी आय बढ़ाने बिलासपुर नगर निगम ने मुंगेली नाका चौक में पेट्रोल पंप शुरू किया था। सफल संचालन के बाद पेट्रोल पंप में इतने वर्षो बाद सुविधा बढ़ाने और नवीनीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर नवीनीकरण कार्य किया गया। जिसमें लाइट,चेयर,रंग रोगन के अलावा टाॅयलेट को भी बेहतर बनाया गया है। नगर निगम द्वारा अपनी आय बढ़ाने लगातार प्रयास किया जा रहा है। सुविधा बढ़ने से निगम के पेट्रोल पंप से और भी पेट्रोल बिक्री होने की उम्मीद है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.