copyright

पेट्रोल की जगह यह नया ईंधन बचाएगा पैसे, जल्द मिलेगा पेट्रोल-डीजल से छुटकारा

 





नई दिल्ली। देश मद अब लगभग सभी कंपनियां फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करने वाले टू-व्हीलर लॉन्च कर चुकी हैं। फ्लेक्स फ्यूल पेट्रोल में मेथेनॉल या इथेनॉल को मिक्स करके तैयार किया जाता है। आने वाले दिनों में E20 को E50 में बदला जाएगा। E20 पेट्रोल का ही एक फॉर्मेट है। जो पेट्रोल की तुलना में सस्ता होता है। E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिक्स किया जाता है। 2025 तक इस मात्रा को दोगुना करने का प्लान चल रहा है। इथेनॉल मिक्स पेट्रोल बाजार में लाने वाली जियो-बीपी देश की पहली कंपनी है। E20 पेट्रोल जियो-बीपी के चुनिंदा पेट्रोल पंप पर मिलना शुरू भी हो गया है।






यह होता है E20 फ्यूल


एथिल अल्कोहल या इथेनॉल (C2H5OH) एक जैव ईंधन है जो स्वाभाविक रूप से शुगर को फर्मेंटिंग करके बनाया जाता है। भारत ने जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने के लिए इस बायो फ्यूल को पेट्रोल के साथ मिलाने के लिए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम शुरू किया है। E20 में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल मिश्रण को इंगित करता है। E20 में संख्या 20 पेट्रोल मिश्रण में इथेनॉल के अनुपात को दर्शाती है। यानी संख्या जितनी अधिक होगी पेट्रोल में इथेनॉल का अनुपात उतना ही अधिक होगा। आने वाले दिनो में इसका रेशियो 50:50 हो जाएगा।






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9