राजधानी रायपुर में आज रथयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक साथ मंच पर........रथयात्रा में दोनों के बीच 15 मिनट तक गुफ्तगू
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

राजधानी रायपुर में आज रथयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक साथ मंच पर........रथयात्रा में दोनों के बीच 15 मिनट तक गुफ्तगू

 



रायपुर। राजधानी रायपुर में आज रथयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक साथ मंच पर बैठे। अगल-बगल बैठे दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक चर्चा होती रही। बाद में बघेल ने बताया कि साय ने कहा है कि विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले संसदीय कार्य मंत्री की नियुक्ति कर दी जाएगी।

गायत्रीनगर स्थित स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के दौरान छेरा पहरा रस्म निभाने के लिए पहुंचे नेताओं में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मंच पर साथ थे। साथ ही आयोजकों की ओर से रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद थे।







पूर्व सीएम भी भगवान का दर्शन करने के बाद प्रसाद लेने मंदिर परिसर पर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हाथ जोड़कर नमस्कार किया। सीएम साय ने भी जवाब देते हुए हाथ मिलाया और उन्हें अपने पास बैठा लिया।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए बघेल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि बाकी विभाग तो आप संभाल लेंगे लेकिन विधायकों के लिए एक संसदीय कार्य मंत्री तो अलग से होना चाहिए। इस पर साय ने कहा है कि इस विभाग का मंत्री विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले बना दिया जाएगा।








ज्ञात हो कि बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद का चुनाव जीतने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से उनके विभाग का कामकाज मुख्यमंत्री देख रहे हैं। इनमें एक संसदीय कार्य विभाग भी है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है।








Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9