गायब डॉक्टर सहित 7 कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने की सजा, मस्तुरी का ओखर अस्पताल बंद पाया गया
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

गायब डॉक्टर सहित 7 कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने की सजा, मस्तुरी का ओखर अस्पताल बंद पाया गया

 








बिलासपुर. ग्रामीण इलाके की शासकीय अस्पताल में ताला बंद पाए जाने पर एक डॉक्टर सहित कुल 7 स्वास्थ्य कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। मस्तुरी ब्लॉक के पीएचसी ओखर में 25 मई को ऑफिस टाइम में अस्पताल तालाबंद पाया गया। बड़ी संख्या में मरीज डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रहे थे। कलेक्टर को जानकारी मिलने पर नाराज़गी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएमओ मस्तुरी द्वारा 28 मई को उन्हें शो कॉज नोटिस दिया गया। उनका जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने की सजा सुनाई गई है। उन्हें भविष्य में समय पर अस्पताल पहुंच कर मरीजों का इलाज करने की चेतावनी भी दी गई है। जिन डॉक्टर और कर्मचारियों के वेतन काटा जा रहा है, उनमें चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवशंकर नागेशी, आरएमए गोविंद प्रसाद बंजारे, नेत्र सहायक भागीरथी बंजारे, फार्मा ग्रेड 2 देवेंद्र बंजारा, स्टॉफ नर्स विभव कच्छप, स्टाफ नर्स शिवानी पाण्डेय तथा सहायक ग्रेड 3 नरेंद्र कुमार राठौर शामिल हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9