ये है बेलतरा क्षेत्र का नगर निगम.... बिरकोना को निगम में शामिल हुए 4 साल, फिर भी अब तक नहीं बन पाई अशोकनगर रघु विहार के पीछे की सड़क, नाली, बिजली खंभे की भी कोई व्यवस्था नहीं, लोग हो रहे परेशान
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

ये है बेलतरा क्षेत्र का नगर निगम.... बिरकोना को निगम में शामिल हुए 4 साल, फिर भी अब तक नहीं बन पाई अशोकनगर रघु विहार के पीछे की सड़क, नाली, बिजली खंभे की भी कोई व्यवस्था नहीं, लोग हो रहे परेशान

 



बिलासपुर। अशोक नगर से लगे ग्राम बिरकोना निगम में शामिल हुए 4 साल हो गए, पर हालत नहीं बदली, यहां कॉलोनियों, आवासों का निर्माण तेजी से हो रहा है, निगम ने टैक्स वसूली भी शुरू कर दी, पर सड़क नाली बिजली पानी सुविधा उपलब्ध कराने पर ध्यान नहीं है। 










यह सड़क अशोकनगर के रघु विहार के पीछे की है। यह कोनी के रामकृष्ण आश्रम के सामने निकलती है। सीधे जाने पर यह बिरकोना के मुख्य मार्ग से जुड़ जाती है। यहां कई कॉलोनियां और लोगों ने जमीन लेकर घर बनाए हैं। इसी रोड पर दो पत्रकार कॉलोनी भी हैं, लेकिन रोड बदहाल है। इन कॉलोनियों और आवासों को बाकायदा निगम से स्वीकृति भी दी गई है। इसके बावजूद अब तक सड़क नहीं बन पाई है. बारिश के मौसम कीचड़ होने के कारण रास्ता निकलने लायक नहीं रह जाता है. निगम में शामिल होने के बावजूद ये सड़क अब तक क्यों नहीं बन पाई ये समाज से परे है. स्थानीय लोगों का भी यही कहना है कि यहाँ नाली, बिजली खंभे की व्यवस्था जल्द-जल्द होनी चाहिए. 








..

चार साल बाद भी नहीं हो नाली, बिजली खंभे की कोई व्यवस्था


 नाली, बिजली खंभे की कोई व्यवस्था चार साल बाद भी नहीं हो पाई है। यहां के निवासी मदन सिंह, प्रह्लाद पटेल सहित अन्य ने बताया कि रात को इस सड़क पर आवागमन खतरनाक है। बरसात में कीचड़ के कारण आवागमन मुश्किल होता है और सूखे मौसम में धूल उड़ती है। सड़क ऊबड़- खाबड़ होने से वाहन चलाना मुश्किल है। निगम के ज़ोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा का कहना है कि निगम क्षेत्र में शामिल इलाकों में कुछ सड़कों को नगर निगम और कुछ को पीडब्लूडी को बनवाना है। बिरकोना- कोनी के बीच की इस सड़क के लिए 2 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9