copyright

High Court Big Breaking : प्रदेश के 4 जिला न्यायाधीशों का तबादला

 




बिलासपुर। विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा प्रदेश के चार न्यायाधीशों का नवीन पदस्थापना और तबादला आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार बिलासपुर परिवार न्यायालय में पदस्थ द्वितीय प्रधान न्यायाधीश निरंजन लाल चौहान को बिलासपुर में ही परिवार न्यायालय के प्रिंसिपल जज के पद पर पदस्थ किया गया है।





 मुंगेली में पदस्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) स्वर्णलता टोप्पो को प्रथम अतिरिक्त प्रधान परिवार न्यायाधीश बिलासपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार जिला एवं सत्र न्यायालय कोंडागांव में पदस्थ पी पॉल होरो को अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत बिलासपुर और उदयलक्ष्मी परमार विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कवर्धा का तबादला स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष जगदलपुर के पद पर किया गया है। हाईकोर्ट रजिस्टार कार्यालय से उक्त न्यायिक अधिकारियों को नवीन पद


स्थापना अनुसार कार्यभार ग्रहण करने आदेश जारी किया गया है।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.