copyright

ओलम्पिक को बढ़ावा देने 21 मई से 10 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल शिविर

 





बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार खिलाड़ियों को खेल एवं स्वास्थ के प्रति प्रेरित करने तथा जिले में ओलम्पिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर अवनीश शरण और निगम आयुक्त अमित कुमार के मार्ग निर्देशन में जिले के 12 स्थानों पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 


 प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के सम्बन्ध में 16 मई 2024 को खजान्ची कुम्हार, अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम बिलासपुर की अध्यक्षता में नगर पालिक भवन के दृष्टि सभा कक्ष में बैठक ली गई।

बैठक में एथलेटिक, हॉकी, तीरंदाजी, कबड्डी, तैराकी, जूड़ो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बेसबॉल, व्हॉलीबॉल, ताईक्वान्डो एवं खो-खो खेलो के लिए प्रशिक्षण शिविर 21 मई से 10. जून.2024 तक आयोजित होगा। 21 दिन तक खेल विशेषज्ञों  द्वारा प्रतिदिन 6 से 8 बजे तक एवं शाम 5 से 7 बजे 2 घण्टे तक दिये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को पोषक आहार एवं खेल सामग्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदाय की जाएगी तथा उपरोक्त स्थानों पर खेल संघों के विशिष्ट प्रशिक्षकों के द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उपरोक्त प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी उपरोक्त प्रशिक्षण केन्द्र पर संबंधित खेल संघों से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है। इसके अतिरिक्त इच्छुक खिलाड़ी कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण, स्व. बीआर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर में भी अपना पंजीयन करा सकते है। 


इन जगहों पर आयोजित होंगे शिविर


0 एथलेटिक एवं तीरंदाजी,-स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई 

0हॉकी -स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई एवं पं. लाल बहादुर शास्त्री उ.मा. विद्यालय 

0 कबड्डी-स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई एवं ला कबड्डी संघ चिंगराजपारा 

0तैराकी, जूड़ो-जिला खेल परिसर सीपत रोड सरकंडा 

0फुटबॉल-जिला खेल परिसर सीपत रोड सरकंडा बिलासपुर (छ.ग.) एवं ऊर्दू स्कूल (महाकाल मैदान), तारबाहर 

0 ताईक्वान्डो-जिला खेल परिसर सीपत रोड सरकंडा एवं पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर 

0बास्केटबॉल-पं. देवकीनंदन दीक्षित कन्या विद्यालय, देवकीनंदन चौक (छ.ग.) एवं छ.ग. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं बिलासा गल्स कॉलेज पिंक खेल मैदान बिलासपुर 

0 बेसबॉल-छ.ग. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

0व्हॉलीबॉल-हिर्री माइंस एवं पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर

0 खो-खो-शारदा मंदिर ग्राउण्ड, चांदमारी, हरदी रोड सिरगिट्टी रेल्वे बिलासपुर

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.