copyright

Weather Update : सिस्टम हुआ एक्टिव! मिलेगी गर्मी से राहत ! जानें कब तक होगी मॉनसून की एंट्री

  


देशभर में लोग मानसून का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं, क्योंकि गर्मी की मार झेल रहे देशवासियों को अब मानसून से ही राहत मिल सकती है. जहां निकोबार द्वीप समूह में मानसून दस्तक दे चुका है, वहीं भारत में अब इसकी एंट्री होने वाली है. यहां हम आपको राज्य-वार लिस्ट बता रहे हैं कि किस राज्य में मानसून कब दस्तक दे सकता है.

जहां एक ओर पूरा देश गर्मी की मार झेल रहा है और मानसून के बरसने का इंतजार कर रहा है, वहीं हाल ही में एक खुश खबरी आई थी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे दी है. मौसम विभाग की मानें तो मानसून जल्द ही देश में भी दस्तक देने वाला है. बता दें कि मानसून ने निकोबार द्वीप समूह में 19 से 21 मई से बीच दस्तक दी थी. यहां हम बताने जा रहे हैं कि भारत के किस राज्य में यह कब तक पहुंचेगा.

मौसम विभाग की मानें तो मानसून 1 जून तक देश के केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु राज्य में एंट्री मार सकता है, जोकि इसकी सामान्य तारीख बताई जा रही है. इसके अलावा कर्नाटक, गोवा, असम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में यह 5 जून तक दस्तक दे सकता है.

मौसम विभाग की माने तो तेलंगाना, सिक्किम और महाराष्ट्र में सामान्य तौर पर 10 जून तक मानसून का प्रवेश हो जाता है. इसके अलावा 15 जून तक इसके झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, गुजरात और मध्य प्रदेश तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.