copyright

Lok Sabha Election 2024 : सीएम साय ने कहा-देशवासियों के सुख-दुःख की चिंता करने वाले मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है, भाजपा सरकार की नीति भी ठीक, नियत भी ठीक

 






बिलासपुर. बिलासपुर लोकसभा अन्तर्गत तखतपुर के परसदा (भरनी) में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के कारण आदिवासियों का उत्थान हुआ है। क्योंकि भाजपा ही आदिवासियों की असली हितैषी है। आज देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं और छत्तीसगढ़ में पहली बार एक आदिवासी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया गया है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वजह से ही संभव हुआ है। श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया और आज उसका बजट छत्तीसगढ़ के बजट के बराबर है। देश के साढ़े बारह करोड़ आदिवासियों को पीएम मोदी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसलिए हम सबको आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। 


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का चुनावी अभियान जोर-शोर से जारी है। भरी गर्मी में मुख्यमंत्री रोजाना 3-3 जनसभाएं कर रहे हैं, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मतदान का आग्रह कर रहे हैं। श्री साय ने आज  भरी दोपहरी तखतपुर के परसदा और  में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। 



उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस आज जनता के बीच तरह-तरह के भ्रम फैला रही है। महतारी वंदन, कृषक उन्नति जैसी हमारी जनहितैषी योजनाओं को बंद हो जाने के साथ संविधान से छेड़छाड़ और आरक्षण खत्म कर देने का आरोप भाजपा पर लगा रही है। उन्होंने एक मुख्यमंत्री होने के नाते न ही कोई योजना के बंद होने और न ही कभी आरक्षण खत्म होने की बात जनता से कही। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को साल में एक लाख देने की बात कहकर फॉर्म भरवा रही है। लेकिन कांग्रेस के सरकार में आने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। इसलिए जनता का उस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है। 


तीसरी पारी में होगा देश का होगा और भी विकास


तखतपुर के परसदा में आयोजित सभा में भाजपा के संकल्प पत्र पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी की 10 साल की सरकार में कुल 4 करोड़ पीएम आवास बने। आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाने की घोषणा हमारे प्रधानमंत्री जी ने कर दी है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। मोदी की कार्ययोजनाओं में देश और गरीबों के विकास के लिए अभी बहुत कुछ है। भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।


श्री साय ने देशहित के लिए, गरीबों के विकास के लिए, मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने का आग्रह जनता से किया। उन्होंने भरी गर्मी में भी भाजपा के लिए मतदान करने की बात जनता से कही।

कार्यक्रम में माननीय भाजपा लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू जी, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी , पूर्व सांसद लखनलाल साहू, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, सहित वरिष्ठ नेता गण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.