"भूपेश बघेल ने किया प्रताड़ित", महिला ने पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

"भूपेश बघेल ने किया प्रताड़ित", महिला ने पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

 






रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। सुरेंद्र दाऊ सहित कई पार्टी नेताओं के आरोप के बाद अब पूर्व कांग्रेस विधायक स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भूपेश बघेल की वजह से ही मेरे पति ने कांग्रेस छोड़ी थी।


विभा सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि भूपेश बघेल पद्म सिंह को देवव्रत की वर्तमान पत्नी बता रहे हैं, जबकि पद्म सिंह राजा देवव्रत सिंह की तलाकशुदा पत्नी है। आज भूपेश बघेल देवव्रत सिंह के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन जब वो पार्टी में थे तब उन्होंने मेरे पति को खून के आसूं रुलाए थे। भूपेश बघेल के कारण ही देवव्रत सिंह ने कांग्रेस छोड़ी थी। विभा सिंह ने अपने वीडियो में ये भी कहा है कि भूपेश बघेल और यशोदा वर्मा राजनांदगांव की जनता को गुमराह करके वोट मांग रहे हैं। ये लोग बहुत ही गलत कर रहे हैं, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। विभा सिंह ने देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पद्मा सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9