copyright

छत्तीसगढ़ में गजब की पोस्टिंग, जिस महिला पर लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप उसी को बना दिया नगरीय प्रशासन विभाग का प्रभारी CHMO

 






रायपुर। शासकीय विभागों में जुगत लगा फिर भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी फिर वहीं जम बैठे इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्यवाही की जगह मनपसंद पोस्टिंग आखिर व्यवस्था कैसे सुधरेगी

नगर पालिका में डस्‍टबीन खरीदी में भ्रष्‍टाचार के मामले में दोषी पाई गई महिला अफसर से नगरीय प्रशासन विभाग ने वसूली का आदेश जारी कर रखा है। इतना ही नहीं महिला अफसर की 2 वेतन वृद्धि रोकने का भी आदेश है। नगरीय प्रशासन विभाग ने यह आदेश जनवरी 2022 में जारी किया था। करीब 2 वर्ष बाद भी महिला अफसर से वसूली नहीं की गई है। हद तो तब हो गई जब उसी महिला अफसर को फिर से नगर पंचायत लैलूंगा का प्रभारी मुख्‍य नगर पालिक अधिकारी (सीएमओ) बना दिया गया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.